बन्द कमरे में घटना को दिया अंजाम,खून से लथपथ पड़ा मिला शव
सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
मंझिला,हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत टूमुर्की गांव निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र ने बंद कमरे में खुद गोली मारकर
अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया था। जैसे तैसे परिजनों ने दरवाजा खोलकर अंदर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की के पूर्व प्रधान तौहीद के पुत्र फैसल (25) ने गुरुवार को दिन में लगभग दस बजे खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक फैसल
पिछले कई वर्ष से अवसादग्रस्त था। घटना की जानकारी पर सीओ शाहाबाद सतेन्द्र कुमार सिंह,फॉरेंसिक टीम व थाना प्रभारी मझिला मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहीं सीओ शाहाबाद सतेंद्र
सिंह ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,जाँच जारी है। साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
