लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। विगत लंबे समय से उपेक्षाओं का शिकार हुए पड़े हरदोई के पत्रकारों के लिए आज तक बैठने के लिए कोई भी स्थाई जगह नहीं बनाई गई है।तो आज किसी ने भी इस गंभीर मुद्दे को उठाने का प्रयास भी नही किया।आज हरदोई प्रेस क्लब के लोगों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर आवाज़ बुलंद की।जिस क्रम में हरदोई आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को एक ज्ञापन सौंपा गया।प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर हरदोई प्रेस के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सौंपा ज्ञापन। जिस पर केशव प्रसाद मौर्या ने जल्द ही स्थान चिन्हित करवा कर एक प्रेस क्लब बनवाये जाने का आश्वासन भी दिया है।मुख्य रूप से इस मौके पर उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला, सचिव वीरेश गुप्ता, महा सचिव संजीव भंडारी व अंकित कुमार मौजूद रहे।