
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव । बैसवारा विकास संस्थान सिकंदरपुर कर्ण के सौजन्य से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर 101 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है ।जिसके तहत आज बीघापुर के गदौवलेश्वर मंदिर परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर शुरुआत की गई वहीं ओसियां ,बक्सर ,बारा,
बेहटा भवानी ,ममरेजपुर ,पकरा बुजुर्ग, ब्रह्मा खेड़ा, ,देपालपुर, सुमेरपुर, बिहार, भदौरा,घाटमपुर आदि गाँव मे स्थित मंदिरों में भी स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ,संजय शुक्ला, ओम बाजपेयी, श्यामू ,राजू, राजन आदि मौजूद रहे।
