
सत्यबन्धु भारत
पचदेवरा,हरदोई। थाना पचदेवरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धानी नगला गांव में पूर्व माध्यमिक जूनियर स्कूल में थाना पचदेवरा प्रभारी वर्मा रमेश सिंह ने बृहस्पतिबार को महिला मिशन सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। ग्राम धानी नगला की महिलाएं और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी महिलाओं के सुरक्षा के बारे में वर्मा रमेश सिंह जी ने महिलाओं की सुरक्षा
के बारे में और तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को डरने की कोई जरूरत नहीं है किसी महिला के साथ यदि अभद्रता होती है तो कृपया 1090 1076 112 नंबर या फिर थाने का सीयूजी नंबर पर तत्काल कॉल करें। पुलिस तत्काल पहुंचेगी पीड़ित महिला के घर तक महिला को यदि कोई छेड़ रहा है या किसी भी तरीके की अभद्रता कर रहा है तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी या महिलाएं घर से बाहर शौच के लिए जाएं या फिर मार्केट के लिए जाएं तो महिलाएं
दो-चार लोगों की गुत्थी बना कर घर से ही निकले या फिर किसी महिलाओं के बच्चे विद्यालय जा रहे हैं और रास्ते में उनको कोई छेड़छाड़ कर रहा है या फिर विद्यालय में कोई छेड़छाड़ कर रहा है तो कृपया अभिभावक अपने बच्चों से प्यार से पूछे हैं कि कोई तुमको छेड़ तो नहीं
रहा है या तुमको कोई छेड़छाड़ रहा हो तो तत्काल महिलाएं स्थानीय पुलिस को सूचना दें तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी या किसी महिला के साथ कोई परिवार का ही हो अभद्रता कर रहा हो या कोई रास्ते में छेड़-छाड़ कर रहा हो तो कृपया तत्काल पुलिस को सूचना दें
या किसी की वृद्ध माता को परिजन लोगों ने उसको अलग कर दिया हो जिसकी अवस्था वृद्धावस्था हो तो कृपया थाना पचदेवरा प्रभारी को जानकारी दें या कोई विधवा औरत को अलग लोगों ने
उसको घर से अलग कर दिया हो तो तत्काल थाना पचदेवरा प्रभारी को जानकारी दें
इस महिला मिशन सशक्तिकरण में धानी नगला गांव की औरतें क्षेत्र की औरतें और थाना पचदेवरा प्रभारी जी के साथ समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद था और पूर्व माध्यमिक जूनियर विद्यालय के अध्यापक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और प्रधान आशीष मिश्रा तथा ग्रामवासी आदि लोग मौजूद थे।
