लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्राइवेट बस की टक्कर से मजदूर की मौत



सत्यबन्धु भारत

कछौना,हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर ज्ञानपुर तिराहे के पास में मंगलवार की दोपहर मजदूर पूजन सिंह (45) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मडिलहिया (गौहानी) कोतवाली कछौना को तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मजदूर औद्योगिक क्षेत्र संडीला में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक का एक 10 वर्षीय लड़का सागर सिंह व दूसरी 6 वर्ष की लड़की सलोनी सिंह है। मृतक के परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।