लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज



सत्यबन्धु भारत

हरपालपुर,हरदोई। हरपालपुर थानाक्षेत्र में नौकरी के नाम पर फर्रुखाबाद एक किराए के मकान में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म। युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी। और अपने ही पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि। युवक ने फर्रुखाबाद में सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को साथ ले जाकर एक किराए के मकान में दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि बीती 25 सितंबर को पड़ोसी गांव सुनौआपुर निवासी पूर्व परिचित सुधीर नामक व्यक्ति उसके घर आया और फर्रुखाबाद में एक सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने की बात कह कर उसे घर से ले गया था। फर्रुखाबाद में एक किराए के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने युवती का आधार कार्ड की फोटो लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। जब युवती ने इस सब पर नाराजगी जताई तो युवक उसे घर छोड़ गया। बुधवार को युवती ने कोतवाली में युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया था।

वही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और युवक की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।