लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में सराय कटियान के करीब पुरवा एलाय फैक्ट्री के पीछे पुरवा ब्रांच नहर के किनारे शनिवार सुबह मवेशी चराने गए लोगों ने एक नीले कलर के ड्रम से तेज बदबू उठती देख ग्रामीणों को जानकारी दी |जिसके बाद मौके पर पहुंचे दरोगा खेड़ा चौकी इंचार्ज अंशुमान सिंह ने रस्सी की मदद से ड्रम को नहर से बाहर निकलवाया ड्रम पर बाकायदा स्टील की सील भी लगी हुई थी | जब उसे खोला गया तो लहूलुहान अवस्था में 30 वर्षीय युवक का शव मिला | यूवक के शर में गंभीर चोट के निशान थे | पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या गोली मारकर य किसी धारदार हथियार से की गई होगी | शव 2 दिन पहले का लग रहा है | युवक काले रंग की जींस और काले रंग की टीशर्ट पहने हुए है | उसके पास से बाइक की चाबी भी मिली है | पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों और ग्रामीण क्षेत्र में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है |