
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
मझिला,हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनवार गांव में एक युवक की मौत सोमवार की सुबह टेबल फेन में उतरे करंट से हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक मंझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनवार निवासी रामनिवास उर्फ मल्लू (40) पुत्र बलदेव आराम करने के लिए टेबल फैन लगा रहे थे। तभी पंखे में करंट उतर गया।
उनकी मौत हो गई।
परिवार में पत्नी के अलावे दो बेटे हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई हैं। हादसे से गांव के लोग गमगीन हैं।
पत्नी के मुताबिक घटना के समय पत्नी अपनी पालतू गाय को बाहर बांधने गई थी। इसी दौरान करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे
लेकिन तब तक रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
