
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गौसंरक्षण समिति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन गौशालाओं का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। शव निस्तारण की उचित व्यवस्था किये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारियों को गौशालाओं की संख्या बढ़ाने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी
गौशाला वाले गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करते रहें जिसमे भूसे-चारे की उपलब्धता आदि पर चर्चा की जाय। गौशालाओं में वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने गौशालाओं में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा
राना, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, पीडी डीआरडीए गजेंद्र तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
