विधायक रजनी तिवारी ने टोडरपुर, शाहाबाद ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेला में लगे स्टालों का किया अवलोकन

सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण मेला का आयोजन समूचे प्रदेश के हर ब्लॉक में किया गया। इसी क्रम में टोडरपुर,शाहाबाद ब्लाक पर गरीब कल्याण मेला आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने ब्लॉक परिसर में लगे स्टालों का अवलोकन करते हुए जानकारी भी ली। इस अवसर पर गन्ना, पशुपालन, स्वास्थ, आईसीडीएस, जिला पूर्ति, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्वच्छ शौचालय,उद्यान सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी
दी।
विधायक रजनी तिवारी ने मेले में पहुंचकर सभी स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल प्रभारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। स्टालों का अवलोकन करने के बाद विधायक ने बताया कि सरकार की योजनाओं अंतिम पायदान तक पहुंचना है। कहा कि प्रत्येक ग्राम की जो भी गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं हैं उनको सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पोषणयुक्त आहार का वितरण समय-समय पर किया जाना चाहिए। उद्यान विभाग का अवलोकन करते समय कहा कि टमाटर, केला, आंवला, आम की जो भी उन्नतशील प्रजातियां हैं उनका विधिवत प्रचार प्रसार किया जाए और लोगों
तक पहुंचाया जाए। कहा कि उन्नतशील प्रजातियों की गोष्ठी का आयोजन
किया जाए। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को बुलाकर उन्हें बताया जाए। वहीं शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने बताया कि गरीबों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए 200 से अधिक योजनाएं संचालित हैं। भाजपा सरकार ही पहली ऐसी सरकार है जिसने जो योजनाएं चलाई उसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी,ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा,जिला कार्यकारणी सदस्य अमित मिश्रा,मनोज मिश्रा,लालाराम राजपूत,नगर अध्य्क्ष अमर रस्तोगी सहित अन्य क्षेत्रीय भाजपा नेता,वीडीओ शाहाबाद पीके पांडेय,एडीओ नितांत रस्तोगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
