लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बच्चों को दिए गए फिट रहने के टिप्स



सत्यबन्धु भारत

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विगत 3 वर्षों से झुग्गी में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाया जा रहा है जहां उन्हें मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 
इसी क्रम में  बच्चों को योग का ज्ञान देने के लिए "गेट सेट फिट " जिम की डायरेक्टर संगीता शाक्य जी स्वयं उपस्थित थी एवं उन्होंने बच्चों को विभिन्न तरह के योग एवं सूक्ष्म व्यायाम बताएं इसके साथ साथ बच्चों को साफ सफाई के विषय में भी बताया।  गेट सेट फिट जिम द्वारा प्रत्येक रविवार बच्चो को योग की ट्रेनिंग दी जाती है।फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा जी ने कहा कि  बच्चों को एक नेक इंसान बनाने का प्रयास जारी है , इसमें संगीता जी जैसे बहुत सारे लोगो का योगदान है।
इस नेक कार्य में योगदान के लिए उन्होंने संगीता जी का आभार व्यक्त किया।