
सत्यबन्धु भारत
जयपुर, राजस्थान। सत्यवीर भारद्वाज की कार्यशैली और उनकी योग्यता एवं क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति पर रणवीर पटैरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सेना द्वारा सत्यवीर भारद्वाज को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त
किया गया है। सत्यवीर भारद्वाज की नियुक्ति पर बीजेपी महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दिया कुमारी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक रामगंज मंडी मदन दिलावर जी, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत जी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी जी , प्रदेश मंत्री अशोक सैनी जी, प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव जी, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा जी, समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएँ की है।
