लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुरानी रंजिश के चलते युवक को लाठी-डंडों से पीटा,घायल



सत्यबन्धु भारत

पचदेवरा,हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदारी में जा रहे युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया हमला जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने 108 की सहायता से घायल युवक को पीएचसी पाली भिजवाया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरभे खेरिया निवासी रामपूत(34) पुत्र गयादीन मंगलवार को अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को मानते हुए। पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ दबंगों ने गांव के बाहर जाते समय रामपूत पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घायल पड़ा देख राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को पीएचसी पाली भिजवाया। जहां हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।