लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली व तीन बाइक सीज



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद संपूर्ण तहसील क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है गुरुवार को मामला कुछ लोगों द्वारा एसपी में के संज्ञान में लाने के उपरांत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नयागांव ऐगवाँ में छापा मारकर खुलेआम हो रहे अवैध मिट्टी खनन को पकड़ा है। पुलिस के पहुंचने पर खनन करा रहे सुमित सिंह और उसके साथी अपने वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और तीन बाइक पुलिस ने बरामद की। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। थाना शाहबाद,मझिला समेत तहसील क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जेसीबी चलाकर मिट्टी की अवैध रूप से खुदाई की जा रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी ना हो परंतु सब कुछ जानते हुए भी पुलिस द्वारा अनदेखी की जा रही है जब उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की जाती है तो पुलिस छापा मारकर कार्यवाही कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर देती है।