लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बारिश के चलते समाधान दिवस रहा फीका



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। दही थाना मे शनिवार डीएम की अध्यक्षता मे समाधान दिवस बारिश के
चलते फीका हो गया। फरियादी आये अधिकारी बिना शिकायत सुने ही वापस लौट गए । डीएम रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी मे आयोजित थाना दिवस बारिश के चलते चुटकी बजाते निपट गया । जिससे फरियादियों शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। असोहा थाने के गांव कालूखेड़ा की तारावती पत्नी देशराज थाने पहुंच कर अपनी शिकायत न दर्ज करा सकी । जिससे निराश होकर वापस लौट गयी। तारावती ने बताया गांव के मकान मे पड़ोसी रामबरन यादव, संजय यादव व आलोक यादव सहित कुछ अज्ञात लोगो ने घर मे घुस कर जमकर मारपीट कर घर का सामान बाहर फेक दिया l और कब्ज़ा कर लिया ।थाने मे शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होने पर थाना दिवस मे कप्तान को अपनी शिकायत देने आयी थी।लेकिन वापस लौटना पड़ा l इसी कड़ी मे ओरहर  गांव से कन्हैयालाल, जयप्रकाश, श्यामलाल अपनी भूमि धरी जमीन पर कब्ज़ा की शिकायत लेकर आये उन्हें भी वापस लौटना पड़ा ।थाना दिवस मे कानूनगो जितेन्द्र  द्विवेदी, सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।