एसपी अजय कुमार ने महिला सिपाहियों को ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के दिए टिप्स

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
हरदोई। मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने प्रेक्षा गृह हरदोई में मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण महिलाओं के प्रति बढ़ते
अपराध रोकथाम के लिए जनपद हरदोई के समस्त थानों की महिला आरक्षियों के साथ मीटिंग की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी हरियावा,हरपालपुर व शाहाबाद मौजूद रहे। एसपी ने महिला कांस्टेबल को बीट की जानकारी व बीट बुक का वितरण किया। मिशन शक्ति के तहत सभी महिला
आरक्षियों को ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के रोकथाम हेतु महिलाओं को जागरूक करने व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व किसी भी प्रकार की समस्या के लिए बीट अधिकारी से संपर्क करने के निर्देश दिए व आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसी दौरान महिला आरक्षियों से कार्य
करने के समय किसी प्रकार की समस्या आ रही हैं तो उनको सुना गया,सुनकर समस्याओं को निस्तारित किया गया व सभी को बीट क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।
