लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के स्कूल में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 


लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन विगत 3 वर्षों से लगातार झुग्गी में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है। फाउंडेशन के स्कूल में बच्चों को मुफ्त  शिक्षा दी जाती है साथ ही कापी, किताबे और लिखने पढ़ने का सामान भी उपलब्ध कराया जाता है। 

फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा जी स्वयं इन बच्चो को पढ़ती हैं और रोज खाने पीने का सामान भी वितरित करती हैं। 

 शिक्षक दिवस के अवसर  पर  झुग्गी के बच्चों ने  गुंजन वर्मा जी के साथ केक काटकर एवम् सुंदर ड्राइंग बनाकर मनाया और अपने गुरु का आशीर्वाद भी लिया। 

गुंजन वर्मा जी ने बताया की वो लखनऊ के हर झुग्गी  में ऐसा ही स्कूल खोलना चाहती हैं ताकि हर एक बच्चे तक शिक्षा पहुचाई जा सके।