लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ऑपरेशन शिकंजा के तहत बिलग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 दो भैंस एक पिकअप डाले के साथ पांच चोर गिरफ्तार




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

बिलग्राम,हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार पांडे के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 11 सितम्बर शनिवार की रात चोरी हुई दो भैंसों व पिकअप डाले के साथ पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया।
हुई घटना में 11/12 सितम्बर की रात कस्वे के मोहल्ला मैदानपुरा निवासी अब्दुल वहीद की दो भैंस दरवाजे से चोरी हो गई थीं। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मु0अ0सँ0 610/21 धारा 379 अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना का अनावरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह,उप निरीक्षक राजितराम मिश्र,हेड कांस्टेबल अवधेश यादव,कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार,सलमान खान,हरिष्याम पुलिस टीम द्वारा शादाब उर्फ ठोसे पुत्र गनी,शीबू उर्फ इस्तकार पुत्र इश्तियाक, कल्लू उर्फ एहसान पुत्र इरफान,सद्दन उर्फ सद्दा पुत्र यूसुफ,मेराज उर्फ कासिम पुत्र गरीब हसन सर्व निवासी कस्बा बिलग्राम को कन्नौज तिराहा के पास से मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के पास से 02 चोरी की भैंस,01 पिकअप डाला यूपी 30 बीटी 3056 बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।