लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बूथ स्तर पर अच्छा कार्य करने बाले कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित- सपा जिलाध्यक्ष



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। शनिवार को सांडी विधानसभा में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा द्वारा बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया बूथ सम्मेलन में बूथ व सेक्टर कमेटी की समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल बूथ कमेटी व सेक्टर प्रभारीयों की हाजिरी लेकर बूथ कमेटी की समीक्षा की कमेटी के सत्यापन के बाद सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर तेजी से कार्य कर रही है वोट पड़ने से पहले बूथ लेवल पर संगठन को इतना मजबूत कर लिया जायेगा कि बूथ पर समाजवादी पार्टी सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी सपा जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर अच्छा काम करने वाले सेक्टर प्रभारीयों व बूथ अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा जो सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जायेगा जो अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनकी जगह अन्य कार्यकर्ता को मौका दिया जायेगा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर युद्ध स्तर पर प्रचार अभियान चलाकर सपा सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार करेगी कार्यक्रम को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला सचिव सतेंद्र कुमार पानू, आलोक वर्मा ने संबोधित किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, रहमत अली मोनू, धर्मवीर यादव, प्रशांत मिश्रा, अनमोल गुप्ता मोनू, अयूब खां, जयराम वर्मा, यादवेंद्र यादव, यतींद्र यादव सईद अहमद, राजपाल यादव, आरिफ खां, आजम मुन्ने , आनंद अवस्थी सहित बूथ व सेक्टर प्रभारी पर्यवेक्षक मौजूद रहे।