लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विधायक ने किया नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र का उद्घाटन

 क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख व जिला कार्यक्रम अधिकारी रहे मौजूद




सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। मंगलवार को ग्राम पंचायत सिकरोहरी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश द्वारा किया गया।
मंगलवार को कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनीश सिंह चंदेल एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्यामप्रकाश व विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा व ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश का माल्यार्पण किया गया।ततपश्चात विधायक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन करने के साथ गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषण/हाइजीन किट वितरित की गईं।इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वहाँ मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए शासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं व बच्चों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर ग्राम प्रधान रुची राठौर,ग्रा0वि0अ0 जितेन्द्र कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू बाला, हिमांशू चंदेल,युवराज चंदेल,रोजगार सेवक अमरपाल,श्यामाकुमार सिंह,अनुज सिंह,सोमेन्द्र कुमार,नीरज राठौर आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।