
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कार्यक्रम "आवास पर संवाद" किया गया आयोजित। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार कौशल किशोर का की मौजूदगी भी रही| इस अवसर पर
विधायक(बीकेटी) अविनाश त्रिवेदी, चेयरमैन (नगर पंचायत, बीकेटी, अरुण सिंह, प्रोजेक्ट हेड(डूडा) श्रीमती निधि बाजपेयी, प्रमुख, आवास मोदी मिशन के डी शर्मा एवं चेयरमैन, स्नो फाउंटेन कंसलटेंट्स अनिल श्रीवास्तव सहित सिविल इंजीनियरिंग के छात्र उपस्थित रहे|
सभी सम्मानित अतिथियों का एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
