
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। मंगलवार सुबह नाली निर्माण कार्य देखने गए ग्राम प्रधान पर गांव के ही पांच व्यक्तियों ने कातिलाना हमला कर उन्हें घायल कर गले में पहने हुई जंजीर लूट ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना दही में तहरीर देकर कारवाही की मांग की है।
दही थाना क्षेत्र के गांव सलाम करते सराय कटियान निवासी प्रधान सुनील साहु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग 9 बजे सुबह वह अपने घर से कार द्वारा सराय कटियान के मजरे बसीरत गंज में हो रहे नाली निर्माण कार्य को देखने आए थे। इतने में गांव निवासी अवैध कब्जेदार दिनेश राठौर उनके पुत्र अंकित, राहुल,हरि, महेश व 5 अज्ञात लोगों ने उनके उपर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं पर काम कर रहे मजदूर बचाने दौड़े तो उक्त हमलावरों ने उनपर भी हमला कर काम तमाम करने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी में घुस दरवाजे लाक कर लिया।हमलावरों ने गाड़ी के सामने राइफल तानकर कहा भाग कर गए तो गोली मार दूंगा। प्रधान के गले में पड़ी सोने की चैन खींच कर गाड़ी पर ईंट से वार कर भाग निकले।
