लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नीलम श्रीवास्तव को नीशू वेलफेयर फाउंडेशन में मिला संगठन मंत्री पद का दायित्व



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन जो कि लखनऊ की एक जानी मानी संस्था है और पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा ,पर्सनल हाइजीन ,राशन वितरण ,स्वास्थ्य सुरक्षा समेत  विभिन्न मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है इसकी संस्थापिका  एवं अध्यक्षा गुंजन वर्मा जी हैं ।उन्होंने फाउंडेशन के बढ़ते हुए कार्यों को देखते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया तथा नीलम श्रीवास्तव जी को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। नीलम श्रीवास्तव जी ने इस नियुक्ति के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं कहा की मैं समाज एवं जरुरतमंद लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति समझती हूं और पूरी कोशिश करुंगी की इस पद के दायित्व को अच्छे से निर्वहन का सकूं।