
सत्यबन्धु भारत
कासिमपुर,हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, पम्पीसेट इंजन व अवैध देशी तमंचे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल व पम्पीसेट इंजन और अवैध असलह को जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कासिमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाइक को रोका जिस पर दो युवक अखिलेश पुत्र रामकृष्ण व ताराचंद्र पुत्र देशराज प्रीतम थाना फतेहपुर चौरासी (उन्नाव) को हिरासत में लेकर तलाशी ली तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से
पूछताछ की पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी का माल एक पम्पीसेट इंजन कबूल किया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित पम्पी सेट को बरामद कर लिया। जिनके पास से अवैध
तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
