लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लखनऊः चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे युवती की पिटाई करते युवक का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक व्यक्ति, एक युवती की जबरदस्त तरीके से पिटाई करते  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक व्यक्ति, एक युवती की जबरदस्त तरीके से पिटाई करते  नजर आ रहा था. लखनऊ चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे के बताए जा रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे एक युवक, युवती की पिटाई कर रहा था. इस दौरान लोग मूकदर्शक बनकर इस घटना को देखते रहे. वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.