लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अखण्ड काव्य पाठ के अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभावान बेटी ने बढ़ाया गौरव



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर 15 दिनों तक चलने वाले अखण्ड काव्य पाठ के  अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभावान बेटी इन्दू सिंह ने काव्य पाठ कर क्षेत्र का गौरव बढाया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में माँ भारतीय कविता महायज्ञ द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय अखण्ड  हिन्दी कविता पाठ कार्यक्रम में  तहसील बीघापुर के ग्राम सरायमंगली निवासी इन्दू सिंह पुत्र रमेश सिंह ने काव्य पाठ किया । यह कार्यक्रम 31 अगस्त से 14 सितम्बर हिन्दी दिवस तक चलेगा । जिसमें विश्व भर के दो दर्जन से अधिक देशों के कवि कविता पाठ करेंगे ।हिन्दी कविता पाठ का विश्व का अनूठा आयोजन है । जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  दर्ज किया जाएगा । इन्दू सिंह द्वारा कविता पाठ करने पर क्षेत्रीय लोगों में  वी डी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ,दिलीप सिंह प्रधानाचार्य, शिवनाथ सिंह, आशुतोष सिंह,  ज्ञान प्रताप सिंह,  कृष्ण मोहन सिंह, राजा भइया निगम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।