
सत्यबन्धु भारत
हसनगंज उन्नाव। ब्लॉक में गरीब कल्याण दिवस के आयोजन पर दस बजे ब्लॉक में मंच पर अधिकारी व स्टाल लग गए और कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए विधायक का दोपहर बाद तक इंतजार करते रहे। करीब एक बजे मंच के पास विधायक बृजेश रावत
पहुचे और मंच पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बांगरमऊ से टिकट मांग रहे व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह सहित कई चेहरों को देखकर भड़क गए और आक्रोशित होकर कहने लगे मंच पर फालतू लोगों को क्यो बैठाया गया।
विधायक की बात सुनते ही ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव ने विधायक को आड़े हाथों लेते हुए बरस पड़ी।और विधायक से कहने लगी कि ये सरकारी कार्यकम है। इसमे सभी वर्तमान और पूर्व प्रतिनिधि बैठे हैं अब आप ही बता दो कि किसे बैठाया जाय किसे हटाया जाए। आक्रोशित होते हुए कहा कि आप महिला ब्लॉक प्रमुख का अपमान करने आये हैं। ब्लॉक प्रमुख के तेवर देख वहाँ से विधायक निकल लिए।
विधायक को आक्रोशित देख कार्यक्रम आयोजक डीसी मनरेगा राजेश
झाँ विधायक को मनाने के लिए पीछे पीछे दौड़ने लगे। जिसपर विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से पावर सीज करने के लिए अपील करूंगा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र ब्रम्हचारी ने विधायक पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मातृसक्ति का अपमान करते हुए सारे अधिकारियों को अपने पीछे लगा लिया। उन्होंने कहा कि अब ये लड़ाई आरपार की लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेलाल रावत,ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र ब्रह्मचारी,सुखबीर सिंह यादव,मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह,जिला मंत्री नूतन सिंह,विजय शर्मा,डीसी मनरेगा राजेश झां,चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव व अन्य विभागों के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
