लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक,दो दोस्तों की मौत



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। शहर कोतवाली इलाके में रविवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिया होगा। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी मार्ग पर ग्राम मेढ़ू के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी सत्यम मिश्रा (26) अपने दोस्त मोहल्ले के ही शोभित सक्सेना (22) के साथ सांडी रोड जा रहे थे।
तभी सांडी मार्ग पर मेढ़ू गांव के निकट खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शोभित को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।