
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जनपद हरदोई के समाजसेवी, मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक व सवायजपुर विधानसभा 154 क्षेत्र से प्रत्याशी राजवर्धन सिंह उर्फ राजू का सिख समाज ने सोमवार को भव्य स्वागत किया। मिशन आत्मसंतुष्टि के माध्यम से राजवर्धन सिंह और उनकी
टीम ने सामाजिक सहकार एवं सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया है। संस्था के सरोकारों को हरदोई जनपदवासियों की ओर से भी लगातार सराहा जा रहा है। संस्था के संरक्षक होने के नाते राजवर्धन सिंह राजू को देश में कई स्थानों पर सम्मानित होने का अवसर मिला है। इसी कड़ी में विधानसभा सवायजपुर के विकास खण्ड भरखनी की ग्रामसभा कन्हारी स्थित सरदार दिलबाग सिंह के झाले पर सोमवार दोपहर को सरदार जसपाल सिंह ने पगड़ी एवं तलवार
भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरदार दिलबाग सिंह, सरदार शलविंद्र सिंह, सरदार लखविन्दर सिंह, सरदार राजू सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार तरलोक सिंह एवं चकौती-कला के ग्राम प्रधान काजी सरदार, भीम सिंह, दरगपाल सिंह,राजेश सिंह खितौलि, राकेश सिंह,
मोनू सिंह, गौतम सिंह व मिशन आत्मसन्तुष्टि टीम मौजूद रही। सम्मानित होने के बाद राजवर्धन सिंह ने कहा कि वह हमेशा सिख समाज के लिए भी समर्पित रहेंगे।
