लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक से पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात





सत्यबन्धु भारत

मल्लावां,हरदोई। बुधवार को अपनी तेजतर्रार कार्यशैली से पहचाने जाने वाले प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह से दैनिक अमर भारती के संवाददाता व सत्यबन्धु भारत के संवाददाता से शिष्टाचार मुलाकात की। पत्रकारों के पूछने पर कि आप यहां पर कैसे क्राइम पर रोक लगाएंगे उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि नगर व क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी तथा रात पिकेट ड्यूटी लगा कर क्राइम रोकने का प्रयास करूंगा तथा स्वयं भी रात में भ्रमण करके देखता हूं कि पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिस के लोग व होमगार्ड अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं कि नहीं ड्यूटी के समय जो भी पुलिस या होमगार्ड का स्टॉफ मौजूद नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ  कार्रवाई करता हूं पत्रकारों ने पूछा कि कच्ची शराब जो क्षेत्र में फल-फूल रही है तथा नगर क्षेत्र में जुआ के अड्डे चल रहे हैं इस पर किस प्रकार कंट्रोल करेंगे उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक का सख्त निर्देश है कि गांव में कच्ची शराब किसी कीमत पर न हीं बनने दी जाये नही बिकने दी जाये इसके लिए गांव गांव छापेमारी की जाएगी।
  जुआ के संबंध में जब पत्रकारों ने पूछा तब प्रभारी निरीक्षक ने कहा इसमें हमे जनता का सहयोग चाहिए जहां पर भी जुए के अड्डे चल रहे हैं जनता हमें उसकी सूचना फोन पर दे उस व्यक्ति का नाम हम गोपनीय रखेंगे हमारा पूरा प्रयास होगा कि क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनी रहे। कोई भी गरीब शोषित वंचित व्यक्ति या महिला मेरे पास आएगी तो मेरा प्रयास रहेगा कि उसे न्याय मिले निसंकोच हर व्यक्ति अपनी शिकायत कर सकता है क्षेत्र बड़ा है पुलिस स्टाफ कम है स्टाफ बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की है ।हरपुरा गांव जैसे मामले के संबंध में जब पत्रकारों ने जानकारी चाही तो बताया कि 1 वर्ग बेवजह उस मामले को तूल दे रहा था मैंने जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा अपने उच्च अधिकारियों को पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराया तथा सूझ बूझ से मामले को हल करने में हमें सफलता मिली आज दोनों वर्ग खुशहाल तरीके से एक दूसरे के साथ  प्रेम सौहार्द प्रेम भाईचारे से रह रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र व नगर की जनता ने नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक को बधाई दी है ।