लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग की धरपकड़ जारी,अधिकांश अवैध शराब के अड्डो का हुआ सफाया



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के अवैध कच्ची शराब, मिलावटी शराब, शराब की तश्करी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग व अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ तल्ख तेवर के बाद उनके नेतृत्व में हरदोई आबकारी  विभाग द्वारा ताबड़तोड़ ऑपरेशन धरपकड़ चलाया जा रहा है, जिससे समूचे हरदोई में अवैध शराब माफिया लुप्त होने की कगार पर है, इसी ऑपरेशन के तहत आज  शाहाबाद में ओवर रेटिंग के दृष्टिगत कई दुकानों पर टेस्ट परचेजिग कराई गई, जिसमें मदिरा प्रिंट रेट पर ही बिक्री होते पाई गई। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा थाना सांडी के ग्राम अंटवा, बुड़िया सहजना, गर्रा नदी किनारे, बरौलिया, कुमरियापुर व कोलें मे आबकारी विभाग व पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई जिसमें लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके से बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेकर, मौके पर ही लगभग 250 किलोग्राम लहन को नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की धाराओं में 2 पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा इस कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया गया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई - फर्रुखाबाद मार्ग पर अवैध शराब की तश्करी की आशंका में रोड चेकिंग की जा रही है।