
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के आंझी स्टेशन से थोड़ा आगे पिहानी रोड पर 25 वर्षीय युवक का शव सोमवार की शाम संदिग्ध हाल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहीं मृतक की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजपुर ग्राम निवासी अमित कुमार (25) पुत्र राजबहादुर राजगिरी का काम करता था। सोमवार सुबह
काम करने के लिए घर से निकला था। शाम को युवक का शव मृत अवस्था में आंझी स्टेशन से थोड़ा आगे पिहानी रोड पर पड़ा मिला।
युवक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
बहीं पत्नी संपदा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का
आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अभी तक तहरीर नही प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
