लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

वन कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दबंगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज



सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजोहना में प्रशासन की मिलीभगत के चलते अवैध आरा मशीन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर संचालित थी। जिसकी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कछौना वन कर्मियों की टीम अवैध आरा मशीन संचालक पर कार्यवाही की। अवैध आरा मशीन संचालक को यह कार्यवाही नागवार गुजरी, उसने अपने साथियों के साथ वन कर्मियों पर हमला कर दिया। इसकी सूचना वन कर्मियों ने पुलिस प्रशासन को दी। मामले को लेकर दबंगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
    बताते चलें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजोहना में संचालित अवैध आरा मशीन की सूचना वन कर्मियों को मिली। रविवार को वन कर्मी स्टाफ के साथ अवैध आरा मशीन को कार्यवाई करने व उखाड़ने हेतु मौके पर पहुंचे, तो वसीम पुत्र हींगा, दिलशाद उर्फ मुकाम पुत्र शरत अली की अवैध आरा मशीन स्थापित/संचालित पाई गई। मौके पर स्टाफ द्वारा आरा मशीन खोलने की कार्यवाही करते समय वसीक पुत्र हींगा, दिलशाद उर्फ मुकाम  पुत्र शरत अली, मुकीम पुत्र हींगा व अफजाल उर्फ फजाली पुत्र कल्लन ने अपने 10-12 साथियों के साथ सहकारी कार्यों में बाधा डालने लगे व मारपीट पर आमादा हो गए। लाठी डंडे एवं आग्रेयस्त्रो के साथ वन कर्मियों को घेर लिया, जान से मार देने की धमकी देने लगे, वन कर्मियों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण के पौधों और पेड़ों को नष्ट करने की भी धमकी दी गई। उक्त मामले को चार नामजद उक्त अभियुक्तों सभी निवासी ग्राम खजोहना कोतवाली कछौना व 10 से 12 लोग अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 352, 353, 506, 77, 51, 3 आदि विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वन कर्मियों में काफी आक्रोश है।