
सत्यबन्धु भारत
माधौगंज,हरदोई। माधौगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेकर पूछताछ की तो उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में
उसने अपना नाम संजय पुत्र कांता प्रसाद निवासी गढ़ी मोहल्ला नई आबादी परतापुर रोड़ थाना पिलखवा जनपद मेरठ बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। वही प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
कर जेल भेज दिया।
