जिम्मेदारों के भ्रष्टाचार की खुली पोल , बीच से कट कर बह गया रास्ता

सत्यबन्धु भारत
औरास उन्नाव। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में कई विभागों के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है जगह-जगह जलभराव के साथ ही सरकारी इमारतें भी बारिश
के चपेट में आ गई और वहीं दूसरी ओर सड़कों पर गड्ढे में भरा पानी राहगीरों के लिए मुशीबत बन चुका है, आश्चर्य तो तब हुआ जब 6 माह पूर्व बनी डामर युक्त सड़क जलमग्न हो गई।
औरास क्षेत्र के अजीज नगर गांव के पास से निकली शारदा नहर पुल के पास से बलसिंह खेड़ा जाने वाला आजादी के बाद अभी 6 माह पूर्व लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बृजेश
रावत ने किया था ।लगभग दो किलोमीटर डामर युक्त मार्ग बलसिंह खेड़ा गांव से थोड़ा आगे पानी के तेज बहाव के कारण बीचो बीच कट गया। जिससे बलसिंह खेड़ा से अल्दौ जाने वाला मार्ग बाधित हो गया । वहीं बलसिंह खेड़ा गांव के लोगो को औरास मुख्यालय आने के लिए काफी दिनों से क्षतिग्रस्त अल्दौ रजबहा पुल क्रास करना पड़ता है क्षतिग्रस्त पुल से चार पहिया वाहन भी निकलना बंद हो गया। दोनो तरफ से क्षतिग्रस्त पड़े मार्ग से बलसिंह
खेड़ा निवासियों के लिए दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इन परिस्थितियों में यदि कोई बीमार हो जाये तो एम्बुलेंश नही जा सकती । केवल दो पहिया वाहन ही गुजर सकते है। जिससे ग्रामीण असमंजस में है और जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
