लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आपको देखते हैं तो एक जुनून सा सवार हो जाता है.... अपर्णा मिश्रा को लिख दी इतनी बड़ी बात



दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यह संचार माध्यमों का युग है यहाँ सोशल मीडिया से लेकर तमाम ऐसे माध्यम है जिसके माध्यम से लोग अपने दिल की बात कहते हैं लेकिन यहाँ जिस तरीके से जिस अंदाज में एक पत्र के माध्यम से दिल की बात कही गई है सचमुच दिल को छू लेने वाली है।



दरअसल सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा समाजसेवा के क्षेत्र में जानी-मानी शख्सियत है और वह बाराबंकी, भानमऊ में महिलाओं को शिक्षित, ससक्त बनाने के लिए उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें उनको अपार सफलता भी मिल रही है। अपर्णा मिश्रा बाराबंकी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर, मधुमक्खी पालन, बुनाई आदि कई कार्य स्वरोजगार दिलाने के लिए कर रही हैं। सैकड़ों महिलाएं इसका लाभ उठा रही है। 


आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उसी सेंटर पर आने वाली तमाम महिलाओं में एक बच्ची ने पत्र के माध्यम से जो शब्द, जो भाव अपर्णा मिश्रा के प्रति दिखाए उनको पढ़कर अपर्णा मिश्रा भावविभोर हो गई। 


सिलाई सेंटर की बच्ची पत्र के माध्यम से लिखती है.......


मैम मैं इस लेटरटर के जरिये आप

से कुछ कहना चाहती हूँ अगर कोई गलती हो जाए तो

माँफ कीजिएगा । मैं इस पत्र को किसी जनसंचार,

सुविधा के जरिये नहीं बल्कि अपने मन की बात और

अपने अंदर के विचार आपके समक्ष रखना चाहती हूँ । हमने

ज्यादा दुनिया तो नहीं देखी है मगर आपको देखकर उतना

जरूर जाना है कि अगर कोई इंसान कुछ करने की ठान ले

क्या नहीं कर सकता है आपका ही उदाहरण ले ले तो

आपकी छोटी सी उम्र में आपको कितनी समस्याओं का

सामना करना पड़ा । आपके कंधे पर जिम्मेदारियां

आपकी बाल्यावस्था में ही आ गयी आपने अपनी

लाइफ में बहुत संघर्ष किया। जिसके चलते आप अपने

गाँव का विकास कर रही है. साथ ही समाज सेवा

कर रही है ऐसी महान हस्ती को हमारा नमस्कार ।

पहले न जब हम अपने आप कुछ करने की ठानते थे

तो एक डर-सा लगा रहता था, मगर अब जब आपको

देखते है तो एक जुनून सा सवार हो जाता है।

आपको देखकर एक बात समझ आयी कि अपने

सपनों के पीछे इतना भागना चाहिए कि आपको पाना

औरों का सपना बन जाए और आज आपने हमे इतना

सक्षम बना दिया है, कि हम सब किसी भी सिचिवेशन

-का सामना कर सकते हैं


कितना कुछ सिखाया आपने हमको

यह बात कभी नहीं निकलेगी दिल से

आपने बनाया है हमे इस काबिल

कि हम लड़ सके हजारो मुश्किली से, "


" मैंने आपको अपना आदर्श माना है, 

बस मैं मेहनत करके आपका अपने मम्मी पापा और

अपने गाँव का नाम रोशन करना चाहती हूँ बस

आपका साथ चाहिए


पत्र के इन भावों को पढ़कर अपर्णा मिश्रा कहती है कि

कभी कभी छोटे छोटे बच्चे भी ऐसी बात कह देते है जो आपको अपने जीवन में लक्ष्य के प्रति और निष्ठावान बने रहने की प्रेरणा दे देते हैं और आपको और अनुशंसित बना देते है। 

हमारे सद्भावना समिति  के सिलाई सेंटर की एक होनहार  बच्ची ने ‘’शिक्षक दिवस’’ पर यह पत्र लिख कर मुझे मेरे सपने के प्रति और मज़बूती से खड़े रहने के लिए प्रेरित कर दिया है। मै इस बच्ची का तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ और ईश्वर से प्रार्थना है कि ये अपने जीवन की तमाम ऊँचाइयों को छुए और अपना और अपने माता - पिता एवं अपने गाँव का नाम रोशन करे।