घर के बाहर खेल रही मासूम को बहला कर ले गया था युवक

सत्यबन्धु भारत
संडीला,हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी 06 वर्षीय पुत्री के साथ संडीला कस्बे में स्थित अपने मायके आई थी। मंगलवार रात मासूम बच्ची घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी।
इसी दौरान मकान के सामने रहने वाला मोनू वहां आया और भुट्टा खिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया।
अपने घर की छत पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ महावीर और कोतवाल बीएम
त्रिपाठी ने भी मौके का जायजा लिया। वहीं पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
