
सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक श्याम प्रकाश व ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई का स्वागत किया व विधायक श्याम प्रकाश को राम दरबार की सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ अयूब जफर ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया।
डॉ मनोज आजाद ने ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेई को माला पहनाकर स्वागत किया।ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि विधायक श्याम प्रकाश के द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है क्योंकि अब हमारे क्षेत्र की गरीब जनता को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।विधायक द्वारा विधायक निधि से पिहानी,हरियावां सीएचसी व गोपामऊ पीएचसी को 15 लाख रुपये की लागत की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले कोरोना काल में कई लोगो की ऑक्सीजन की कमी से जान चली गई आगे कोरोना की संभावित तीसरी लहर जिससे सभी सुरक्षित रहे मेरा प्रयास रहेगा कि मेरी विधान सभा मे किसी को ऑक्सीजन
की कमी न हो।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ ही सभी काम कर रही है। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि स्वास्थ विभाग पिहानी की पूरी टीम ने बीते दो साल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया। जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।इस अवसर पर नवनीत वाजपेई ने पुष्प हार पहनाकर विधायक श्याम प्रकाश का स्वागत किया।मंच संचालन प्रियंक दीक्षित ने किया। इस मौके पर हरियावां सीएचसी अधीक्षक अखिलेश बाजपेई, पिहानी
अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव, एसीएमओ एके पंकज, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, डॉक्टर अय्यूब ज़फर,डॉक्टर मनोज आज़ाद, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा,नवनीत बाजपेई, पीयूष शुक्ला, विमलेश तिवारी, बबलू द्विवेदी राभा धीरज गुप्ता,मेवाराम राठौर , आदि लोग मौजूद रहे।
