
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में मंगलवार की सुबह टड़ियावां नहर पुल के पास में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों व राहगीरों ने देखकर तुरंत टड़ियावां पुलिस को सूचना दी। टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने सूचना पाकर तत्काल पुलिस बल के साथ शारदा नहर पटरी पर पहुँचे।
महिला के शव को अपनी पुलिस टीम एवं ग्रामीणों की मदद से थाना क्षेत्र के गाँव सिकरोहरी पुल के पास से शव को वाहर निकाला। शव निकालने के बाद ग्रामीणों एवं उच्च अधिकारियों सहित जनपद के अन्य थानों में महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया गया। शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला हैं,शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पोस्टमार्टम भेजा गया है,अग्रिम कार्यवाही जारी है।
