सत्यबन्धु भारत
हरदोई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलका पाण्डेय द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेन्द्र सिंह प्रथम के संरक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार हरदोई के प्राविधिक स्वयंसेवकों ने बताया कि वर्तमान में कुल 2047 बन्दी निरूद्ध है जिसमें 1419 हवालाती पुरूष,380 कैदी पुरूष तथा 96 हवालाती महिलाएं व 13 महिला कैदी तथा 10 बच्चें,बाल किशोर कारागार में 66 अस्थायी कारागार में 77 तथा 01 ट्रांसजेंडर जिला कारागार में निरूद्ध है।जेल पी0एल0वी0 द्वारा यह बताया गया कि 01 सितम्बर 2021 से जिला कारागार में बन्दियों की टी0वी0 की जॉच करायी जा रही है।लगभग
1200 बन्दियों की जॉच हो चुकी है।जिनमें किसी की भी रिपोर्ट पाजिटिव नही आयी है। सचिव द्वारा खान पान तथा निःशुल्क अधिवक्ता के बारे में भी जानकारी ली गयी। इस मौके पर डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त तथा जेल के पी0एल0वी0 आदि मौजूद रहे।
