लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दो दिवसीय अल्पसंख्यक सेमिनार का हुआ समापन



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ : स्वैच्छिक संस्था युवा कल्याण समिति लखनऊ के तत्वाधान में एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार हेतु सेमिनार का आयोजन स्थानीय डायमंड होटल अयोध्या रोड , लखनऊ में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि लोगों को अल्पसंख्यकों की योजनाओं के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है इसीलिए भारत सरकार इस तरीके के जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही है उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जैसे नई रोशनी, फ्री इलाइट कोचिंग , नया सवेरा , नई मंजिल , नई उड़ान , उस्ताद , सीखो और कमाओ बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है इसका मुख्य उद्देश पारंपरिक शिल्प कारों को सिखा कर  रोजगार प्राप्त करना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त ऑफीसर तारीख जिलानी ने बताया कि पारसी समाज के लिए चलाई जा रही जियो पारसी योजना इसके अंतर्गत भारत में पारसियों की घटती जनसंख्या को नियंत्रित किया जाता है और कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है महिलाएं कमजोर होगी तो मूल कमजोर हो जाएगा उनके विकास के लिए सरकार और समाज को भरपूर सहयोग करना चाहिए कार्यक्रम को मोहम्मद असद ने बताया कि महिलाओं का स्तर अभी उतना नहीं उठा है जितना उतना उठना चाहिए घर गांव समाज में महिलाएं काफी पीछे हैं वह विज्ञान शिक्षा तकनीक राज निवास क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में काफी पीछे हैं इसके लिए हम सभी को बराबर के दोषी हैं इस बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा कार्यक्रम कार्यक्रम को संस्था अध्यक्ष मोहम्मद कामिल सिद्दीकी , फेज बाराबंकवी ,रितु खरे ,अब्दुल इसहाक , वरिष्ठ अधिवक्ता निहाल अहमद खान अधिवक्ता ,आरके सिंह ने भी संबोधित किया ।