केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगठन के संरक्षकों को दी बधाई
लखनऊ, SBharat
लखनऊ।सामाजिक संगठनों का महागठबंधन मतलब भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन जिसने संस्कारी युवाओं को जोड़ने का एक मंच तैयार किया है। एक साल पूरे होने पर सोमवार को उसका पहला अधिवेशन लखनऊ के रविन्द्रालय में सम्पन्न हुआ।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। सुबह से ही युवाओं की भीड़ से रवीन्द्रालय हॉल चारबाग खचाखच भरा रहा। जयश्रीराम और वंदे मातरम के नारों से समा गूंजता रहा। एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन ने देशभक्ति
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन
की अलख जगाने का काम किया। सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन के प्रथम अधिवेशन युवा सम्मान समारोह में नशा मुक्ति अभियान को प्रदेश भर में तेजी पकड़ाने का भी काम कर रहा है। ऐसे में केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने युवाओं को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनावों में भाजपा की जीत के लिए युवाओं को जुटने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं पर प्रकाश भी डाला।






