
दीपक मिश्रा। सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया के पौंगहा गांव में मुख्यमंत्री बाल
सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना से मौत पर उनके दो पाल्यों को प्रमाणपत्र खण्ड शिक्षाधिकारी के द्वारा घर पर दिया गया। क्षेत्र के गाँव पौंगहा मजरे जगेथा में कोरोना से एक वर्ष पहले एक युवक की मौत हो गयी थी।
जिस पर मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना के तहत डीएम के निर्देश पर एबीएसए सुरेंद्र कुमार मौर्य मृतक के घर पहुँचकर इस योजना का प्रमाणपत्र उनको दो पाल्यों आस्था व आयुष को दिया।प्रमाणपत्र मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान ग्राम प्रधान नारायन, प्रधान शिक्षक रामजीत सिंह मौजूद रहे।
