
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। शनिवार को थाना मझिला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,जिलाधिकारी अविनाश कुमार हरदोई द्वारा जन-शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित
को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम व एसपी ने जन-शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी अजय कुमार ने बताया कि भय-मुक्त समाज प्रशासन की प्राथमिकता है।
