
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। हरदोई जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़े तेवर का असर समस्त हरदोई जनपद में देखने को मिल रहा है, आबकारी विभाग के कदमों की आहट लगातार अवैध शराब माफियाओं की
घबराहट बढ़ा रही है, हरदोई में आबकारी विभाग द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब के व्यवसाय के ग्राफ में भारी कमी आई है, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से शराब माफियाओं में दहशत का आलम यह है कि शराब माफिया या तो यह अवैध व्यवसाय छोड़ रहे हैं या आबकारी टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब व बनाने के उपकरण छोड़ कर फरार हो रहे हैं, आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज आबकारी
निरीक्षक क्षेत्र-1, राम अवध सरोज द्वारा आबकारी व पुलिस टीम के साथ देहात कोतवाली के ग्राम नयापुरवा मजरा पाटकुआ में इसी गांव के गुड्डू उर्फ वीरेंद्र कुमार पुत्र जगरूप को 20 लीटर अवैध कच्ची व मिलावटी शराब, लगभग एक किलोग्राम यूरिया व एक भट्टी के साथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट की धारा 60(2) व आईपीसी 272 में सम्बंधित थाने में मुकदमा कराते हुए जेल भेजा। इसके अलावा थाना टडियावा के ग्राम गुरसडा, लालपुर, भैसरी, सिहोना व भराव में आबकारी और पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से दबिश की कार्रवाई की गई, जिसमे लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 200 किलो लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे
में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया व तीन अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा थाना बिलग्राम के ग्राम बेहटा बुजुर्ग व थाना हरपालपुर के ग्राम हरियापुर, धरमपुर में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई,जिसमे करीब 15 लीटर कच्ची शराब व करीब डेढ़ सौ किलो लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके
पर ही नष्ट करा दिया गया व दो अभियुक्तों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि अवैध शराब व माफियाओं के खिलाफ
अभियान लगातार जारी रहेगा, उन्होंने यह भी बताया कि दिन में दबिश की कार्यवाही के अतिरिक्त रात्रिकालीन रोड पर वाहनों व ढाबों की चेकिंग भी जारी रहेगी।
