लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

घर-घर विराजेंगे मंगलमूर्ति, देंगे समृद्धि का वरदान



सत्यबन्धु भारत

गणपति बप्पा का दरबार घरों व मंदिरों में सजाने की तैयारियां गुरुवार को अंतिम चरण में हैं। भक्तगण बप्पा की मूर्ति, वस्त्र, श्रृंगार, पूजन सामग्री की खरीद करने में लगे रहे। शुक्रवार भाद्रपद चतुर्थी को भक्तगण घरों व मंदिरों में भक्तगण भगवान गणपति की वैदिक विधि विधान से स्थापना करेंगे। कोई पांच तो कोई 11 दिन के लिए बप्पा का दरबार सजाएगा और नियमित पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का वर मांगेगा। मान्यता है भगवान गणपति विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति हैं जो भक्तों को सुख और समृद्धि का वरदान देते हैं। भक्तगण इसलिए घरों में स्थापना करते हैं और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। बाजार में रही रौनक भगवान गणपति की स्थापना के लिए बाजार में गुरुवार को रौनक छाई रही। भगवान श्री गणेश की मूर्ति, वस्त्र, श्रृंगार, पूजन सामग्री की खरीदारी पूरे दिन होती रही। बाजार में मिट्टी की मूर्तियां अलग-अलग कीमत की हैं। दुकानदार करन ने बताया छोटी मूर्ति 110 रुपये व बड़ी 3500 रुपये की हैं। 11 दिन तक करेंगे बप्पा की सेवा

आलमनगर निवासी विवेक गुप्ता ने बताया पिछली बार की तरह इसबार भी हम अपने घर में ही बप्पा का दरबार सजाएंगे। लगातार पूजन अर्चन होगा। भगवान को मोदक बहुत प्रिय है इसलिए उनको मोदक का भोग लगाया जाएगा। रोज शाम को भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इस पर्व का मुझे काफी इंतजार रहता है। क्योंकि पूरे 11 दिन तक बप्पा घर में रहते हैं घर के सदस्य व मित्रगण पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान घर में भक्तिमय माहौल के साथ साथ रौनक छाई रहती है। ब्रह्मामुहूर्त में करें स्थापना भगवान गणेश की स्थापना शुक्रवार को ब्रह्मा मुहूर्त में होगा। अगर उस समय न हो सके तो दोपहर 12 बजे से रात्रि दस बजे तक कर सकते हैं। स्थापना के बाद सुबह, शाम व रात्रि शयन आरती होगी। विसर्जन 19 सितंबर को किया जाएगा।