लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मारपीट के मामले में पुलिस ने युवक को भेजा जेल



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के बदलाखेड़ा में आपसी समझौते के बाद भी मारपीट कर रहे लोगों पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है वहीं आबकारी एक्ट में गैर हाजिर चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया।
बदलाखेड़ा निवासी सुशील, शिवदास ,रामनरेश, धीरज  मनीराम आपस मे मारपीट कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त लोगों पर शांति भंग में निरुद्ध किया है। ओसियां निवासी प्रेम उर्फ मछलीलाल पुत्र बाबूलाल आबकारी एक्ट के मामले में काफी समय से कोर्ट में गैर हाजिर चल रहा था। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया।