प्रेमिका व उसके चार से पांच साथियों ने युवक की बांधकर की थी पिटाई
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आंझी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की
देर रात एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला बुधबाजार निवासी अभिषेक गुप्ता (22) पुत्र रमेश चंद्र उर्फ रामू ने बीती देर रात प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनो को मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। बहीं परिजनों ने बताया कि अभिषेक ऑटो रिक्शा चालक था।
सीओ सतेंद्र कुमार सिंह व कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक के शाहाबाद निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग के कुछ साक्ष्य उस समय प्रकाश ने आए जब युवक के पास मिले मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग से
मामले की जानकारी हुई। युवक की प्रेमिका ने अपने चार से पांच साथियों के साथ युवक की बांधकर पिटाई की। इसी से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामला
जीआरपी थाना से संबंधित है।
बहीं मृतक के परिजनों ने जीआरपी थाना में मृतक की प्रेमिका व अज्ञात के नाम तहरीर दी है।
