लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महिला ने फेसबुक पोस्ट लिखने के बाद किया सुसाइड के मामले में तीन को भेजा जेल



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जिले के माधौगंज थाना में कस्बे के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता की पत्नी रोली गुप्ता की आत्महत्या के मामले का आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान लिया है। हरदोई जिले में एक महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक सहित माता-पिता गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने बाले पुलिसकर्मियों पर जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, रविवार की रात एक महिला ने एक युवक और उसके परिवार वालों के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगा ली थी. फांसी लगाने से पहले महिला ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक पोस्ट भी आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ लिख कर लोगों से मदद करने की अपील की थी. साथ ही क्षेत्रीय पुलिस पर कड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। फेसबुक पोस्ट लिखने के कुछ देर बाद ही महिला ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. आरोपी युवक महिला के मकान के पास का ही रहने वाला था और लगातार महिला को परेशान कर रहा था. युवक पर महिला के घर में घुसकर नकदी और मोबाइल फोन उठाने और वापस करने की मांग पर जमकर पिटाई करने का आरोप है. 

पिटाई होने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन उस कार्रवाई से संतुष्ट नही थी उसके बाद पीड़ित महिला ने फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी दरसल पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव कर रहे है उक्त प्रकरण पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला से आरोपी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था मृतक महिला द्वारा अन्य किसी युवक से बात करने लगी थी आरोपी युवक द्वारा संदेह होने पर युवक म्रतक महिला के घर जाता है और उसका फोन पर लेकर स्टेशन की ओर चला जाता उसके बाद फोन पर्स लेने के लिए बुलाता है फिर उसके साथ मारपीट कर महिला को छोड़ कर फरार हो जाता किसी तरह पति को सूचना मिली मौके पर पहुच कर कोतवाली लाया गया अन्न फानन में थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने आरोपी युवक से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया उसके बाद इस कारवाई से म्रतक महिला संतुष्ट नही थी उसके बाद सीओ ऑफिस पहुँचकर सीओ को पूरे मामले से अवगत कराया गया सीओ ने अप्लिकेशेन लेकर जांच की बात कही थी उसी को लेकर महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी उसके देर रात बाद आपने घर मे फसी लगा ली प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ले वालों का कहना है कि इन दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था इससे पहले भी आरोपी युवक के साथ लागभग 3 महीने बाहर जा कर एक साथ रहे थे और ये सादी करना चाहते थे उसी को लेकर परिवार आपस मे वाद विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि जान देने पर उतारू हो गई म्रतक के शाव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था उसके बाद परिवार के लोगो ने हिन्दू रीति रिवाज के बाद अंतिम संस्कार किया गया वही 
म्रतक महिला की मौत के जिम्मेदार युवक लवी, उसके पिता व माता को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ने किया गिरफ्तार,कई गंभीर धाराओं में मुकदमा किया गया तरमीम,महिला ने लवी व उसके माता पिता पर गम्भीर आरोप लगाकर की थी आत्महत्या रोली गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में नामजद अभियुक्त 1.लवी त्रिवेदी पुत्र पुती ,2.मीरा पत्नी पुती, 3.पुटिलाल त्रिवेदी पुत्र स्व दुर्गा त्रिवेदी आजाद नगर माधौगंज को 402/21 धारा 323 504 506 452,306 ipc में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।