
सत्यबन्धु भारत
टोंडरपुर,हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा समय समय पर जारी आदेश के अनुसार कोटे का चयन स्वयं सहायता समूह को किए जाने के लिए जिलाधिकारी को आदेशित किया जाता रहा है। हरदोई जनपद की विकास खंड टोंडरपुर की ग्राम जमालपुर में रिक्त पड़े कोटेदार
के चयन हेतु दिनांक 07/09/2021 को शिकायती पत्र जिलाधिकारी एवम खाद्य रसद विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से की गई थी जिसपर उपजिलाधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर चयन करने के लिए आदेश दिया गया।
14/09/2021 को ब्लॉक अधिकारियों के द्वारा कोटे के चयन ले लिए ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया गया लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों ने मिलीभगत करके सरस्वती महिला स्वय सहायता समूह
को अधिक मत मिलने पर भी कोटे का चयन न करके संतोषी महिला स्वय सहायता समूह का चयन कर दिया गया जिसकी शिकायत सरस्वती महिला स्वय सहायता समूह एवम ग्रामवासियों के द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर की गई है।।
जब इस शिकायती प्रार्थना पर ब्लॉक के अधिकारियों से वार्तालाप की गई तो उनके द्वारा बताया गया की नियम के अनुसार ही कार्यवाही कर कोटे का चयन किया गया है।
